विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2019

सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

शनिवार को जारी बयान में कहा गया, 'शुरूआती पूछताछ के दौरान, बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बताया कि बांग्लादेशी बिचौलिए की मदद से वे वे भारत में घुसे.' बयान के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों को आगे कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के हवाले कर दिया गया है.  

सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

सीमा पार कर भारत आने की कोशिश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को बिठारी और हाकीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बारे में बताया.  बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि गश्ती दल ने शुक्रवार की रात उत्तर 24 परगना के बिठारी, हाकीपुर और डोबोलिया इलाके से दो अलग-अलग घटनाओं में बांग्लादेश की आठ महिलाओं और चार पुरूषों को पकड़ा. 

कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल

शनिवार को जारी बयान में कहा गया, 'शुरूआती पूछताछ के दौरान, बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बताया कि बांग्लादेशी बिचौलिए की मदद से वे वे भारत में घुसे.' बयान के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों को आगे कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के हवाले कर दिया गया है.  

भारत ने कहा- अपने BAT कमांडोज के शव ले जाए पाक

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladeshi Intruders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com