विज्ञापन
This Article is From May 02, 2011

फोटो खिंचवाई 11 बच्चों ने...

आप लोग बताएं, किस बच्चे ने टोपी पहनी थी, और कौन किस स्थान पर खड़ा था...?
पिछली गर्मी की छुट्टियों के दौरान मेरे मौसेरे-ममेरे भाई-बहनों के बच्चे हमारे घर आए, ताकि मेरे और मेरे भाई वैभव के बच्चों के साथ खेलकर मज़े कर सकें...

जब वे सब खेल रहे थे, मैंने उनसे एक सीधी लाइन में खड़े हो जाने के लिए कहा, ताकि यादगार के तौर पर मैं उन सभी की तस्वीर खींच सकूं...

उन 11 बच्चों में से सिर्फ एक बच्चे ने टोपी पहनी हुई थी, और मैंने उस बच्चे से लाइन के बीचोंबीच खड़े होने के लिए कहा...

मेरी ओर से देखने पर उनका बाएं से दाएं क्रम कुछ इस प्रकार था...

सार्थक और लक्ष्य उस बच्चे के दाईं ओर खड़े थे, जिसने टोपी पहनी हुई थी...
राहुल और अम्बर के बीच दो बच्चे खड़े थे...
जिज्ञासा और अनन्या के बीच सात बच्चे खड़े थे, और अनन्या उस बच्चे के दाईं ओर खड़ी थी, जिसने टोपी पहनी हुई थी...
उत्कर्ष लाइन में सुयश के दाईं ओर था, और टोपी पहने हुए बच्चे और उत्कर्ष के बीच सिर्फ एक बच्चा था...
राहुल के दोनों ओर अक्षय ओर निष्ठा खड़े थे...
ईशान और निष्ठा टोपी पहने हुए बच्चे की बाईं ओर थे, और उन दोनों के बीच सिर्फ एक बच्चा था...
लक्ष्य और राहुल के बीच छह बच्चे खड़े थे...
राहुल और ईशान के बीच दो बच्चे खड़े थे...

क्या अब आप लोग मुझे बता सकते हैं, किस बच्चे ने टोपी पहनी हुई थी, और कौन-सा बच्चा किस स्थान पर खड़ा था...?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पहेलियां, पहेली, Paheliyaan, Paheliyan, Paheli, Riddles, Brain-teasers, फोटो, बच्चे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com