विज्ञापन

10 साल की लड़की ने 18 महीने के मासूम को छठी मंजिल से फेंका, बिल्ली के लिए हुआ था झगड़ा, VIDEO

10 साल की बच्ची ने 18 महीने की एक बच्ची को छठीं मंजिल से फेंक दिया. दिल दहला देने वाला यह हादसा मुंबई के गोरेगांव से सामने आया है. इस घटना से कुछ दिन पहले बिल्ली को लेकर दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था.

10 साल की लड़की ने 18 महीने के मासूम को छठी मंजिल से फेंका, बिल्ली के लिए हुआ था झगड़ा, VIDEO
18 महीने की मासूम बच्ची की फाइल फोटो. सीसीटीवी फुटेज
NDTV
  • मुंबई के गोरेगांव में 10 वर्ष की लड़की ने 18 महीने के मासूम बच्चे को छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया.
  • घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे शिवशाही बिल्डिंग नंबर 1 में हुई, जिसे सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया गया.
  • मृतक परिवार हाल ही में एक अक्टूबर को उस इमारत में शिफ्ट हुआ था, जहां घटना के 14 दिन बाद यह हादसा हुआ.
नई दिल्ली:

बच्चों का गुस्सैल होना इन दिनों की एक बड़ी समस्या बन गई है. मासूमियत और चंचलता के लिए हर किसी का मन मोहने वाले बच्चे इन दिनों बहुत चिरचिरे हो रहे हैं. छोटी-छोटी बात पर बच्चे ऐसा कदम उठा लेते हैं कि पूरा परिवार मुश्किल में पड़ जाता है. इसका ताजा उदाहरण मुंबई के गोरेगांव से सामने आया है. जहां एक 10 साल की लड़की ने 18 महीने के मासूम को छठी मंजिल से फेंक दिया. यह दिल दहलाने वाला मंजर CCTV में कैद है. पुलिस ने आरोपी बच्ची और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है. दूसरी ओर जिस मासूम की मौत हुई, उसके परिवार में मातम पसरा है. 

सीसीटीवी में बच्ची को फेंकती दिख रही लड़की

मिली जानकारी के अनुसार कि यह घटना मुंबई के गोरेगांव पूर्व के नागरी निवारा इलाके स्थित शिवशाही बिल्डिंग नंबर 1 की है. घटना 14 अक्टूबर बुधवार रात करीब 9 बजे हुई. जो एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में लड़की बच्चे को उठाकर नीचे फेंकते हुए नजर आ रही है. बताया जाता है कि दोनों परिवार के बीच बिल्ली को लेकर झगड़ा हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

एक अक्टूबर को शिफ्ट हुआ था परिवार, 14वें दिन की बेटी की हत्या

बताया जा रहा कि पीड़ित परिवार हाल ही में यहां शिफ्ट हुआ था. दिंडोशी पुलिस ने इस मामले में ADR एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार 1 अक्टूबर को ही इस इमारत में रहने आया था. 14 दिन बाद ही उनकी बच्ची के साथ यह घटना हुई.

बिल्ली को लेकर दोनों परिवारों के बीच हुआ था झगड़ा

10 वर्षीय आरोपी लड़की और उसकी मां फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं. मृत बच्चे के परिजनों ने बताया कि इससे पहले एक बिल्ली को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था. हालांकि यह बात सामने आई है कि आरोपी लड़की मानसिक रूप से कमजोर है, लेकिन पीड़ित बच्चे के चाचा और दादा ने सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

यह भी पढ़ें - पटियाला की सड़कों पर नाबालिग के हाथों स्टेयरिंग! इनोवा दौड़ाते बच्चे का वीडियो वायरल, कई वाहनों को मारी टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Anger, Child Anger Issues, Child Anger Reason, Mumbai, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com