विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2019

योगी आदित्‍यनाथ के मंत्री बोले- हिंदू 'हम दो-हमारे दो' को छोड़कर 'हम दो, हमारे पांच' की नीति में पर चलें

भराला ने कहा, "आज समाज में केवल दो बच्चे पैदा करने की मांग उठ रही है हालांकि, अभी ऐसा कोई कानून नहीं है, फिर भी अधिकांश हिंदू परिवार एक ही बच्चे तक सीमित हो गए हैं.

योगी आदित्‍यनाथ के मंत्री बोले- हिंदू 'हम दो-हमारे दो' को छोड़कर 'हम दो, हमारे पांच' की नीति में पर चलें
योगी सरकार के मंत्री ने हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने की दी सलाह
मेरठ:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के श्रम कल्याण मंत्री सुनील भराला ने सोमवार को कहा कि "हिंदू कम से कम तीन बच्चा पैदा करे" उन्होंने 'हम पांच' का भी नारा दिया. मंत्री ने पत्रकारों से कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि हम पांच का विचार अपनाना चाहिए हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए और उनमें से एक लड़की हो, वरना दादी-चाची जैसे रिश्तों का क्या होगा."

भराला ने कहा, "आज समाज में केवल दो बच्चे पैदा करने की मांग उठ रही है हालांकि, अभी ऐसा कोई कानून नहीं है, फिर भी अधिकांश हिंदू परिवार एक ही बच्चे तक सीमित हो गए हैं, जो चिंता की बात है हिंदुओं को हम दो-हमारे एक की नीति छोड़कर हम दो-हमारे पांच की नीति अपनानी चाहिए."मंत्री ने कहा कि 'विशेष समुदाय' को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए जनसंख्या पर कानून बहुत जरूरी हो गया है.

बछियों के गुड़-चना नहीं खाने पर योगी आदित्यनाथ बोले- कभी खिलाया ही नहीं तो अब कैसे खाएंगी

भाजपा नेता भराला ने कहा कि हैदराबाद दुष्कर्म कांड निंदनीय है, लेकिन पुलिस ने जो किया, वह सराहनीय कदम है। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. विपक्षी दलों द्वारा उन्नाव केस पर धरना-प्रदर्शन करने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है.

कांग्रेस ने कहा- रेप कैपिटल बन रहा है यूपी, फेल है योगी सरकार

अपने बयान को लेकर भराला लगातार सुर्खियों में रहते आए हैं. इससे पहले उन्होंने किसानों को वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 'हवन' कराने की सलाह दी थी. भराला ने कहा कि "सरकार परंपरा के तहत यज्ञ करवाकर भगवान इंद्रदेव को मनाए। इंद्र भगवान बरसात कराएंगे और सबकुछ ठीक कर देंगे."

VIDEO:उन्नाव गैंगरैप पीड़िता का घर के पास हुआ अंतिम संस्कार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, UP Government, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com