विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा डोनाल्ड ट्रंप के सामने उठाएं- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टेलीग्राम पर रोक को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा डोनाल्ड ट्रंप के सामने उठाएं- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने फ्रांस हो रही जी-7 बैठक के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से एक अपील की है. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बैठक के दौरान भारतीयों नाविकों की हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराएं. 

केजरीवाल ने कहा कि आज पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पीएम को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने भारत की बात रखनी चाहिए. गौरतलब है कि ओमान तट पर एक जहाज पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. भारत ने इसका कड़ा विरोध किया था. नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के बुलाकर भारत ने इस हमले को लेकर प्रतिरोध जताया था. 

केजरीवाल ने दूसरी तरफ, नीट री एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लगाई गई रोक पर भी केंद सरकार को घेरा है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है. इसलिए ऐसे बेतुके कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेना के जहाजों से पेपर ट्रांसपोर्ट कराने, टेलीग्राम बंद करने से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, AAP Vs BJP, PM Naredndra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com