केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी स्लोगन रविवार को जारी कर दिया. माकपा के केरल सचिव ए विजयराघवन ने केरल में पार्टी मुख्यालय पर स्लोगन "Yes for sure it's LDF" जारी किया.
उन्होंने इस टैगलाइन से जुड़ा कंपेन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सौंपा. विजयराघवन ने कहा कि यह स्लोगन संदेश देता है कि एलडीएफ दोबारा सत्ता में लौट रहा है. स्लोगन की लांचिंग के पहले ही इसके होर्डिंग पूरे राज्य में लगा दिए गए थे. इन पोस्टरों के साथ केरल में एलडीएफ के शासन के दौरान विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र भी है.
सीपीएम नेता और केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक, केएन बालागोपाल समेत कई बड़े नेता समारोह में मौजूद थे. केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. राज्य में कुल 14 जिले हैं. मतगणना अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ 2 मई को होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं