विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2021

"यस फॉर श्योर, ": लेफ्ट गठबंधन ने केरल के लिए चुनावी स्लोगन किया लांच

Kerala Assembly Election 2021: केरल में सीपीएम (CPM) मुख्यालय पर पार्टी सचिव ए विजयराघन ने चुनावी कंपेन का टैगलाइन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सौंपा.

"यस फॉर श्योर, ": लेफ्ट गठबंधन ने केरल के लिए चुनावी स्लोगन किया लांच
Kerala Assembly Polls: LDF ने अपने चुनाव अभियान का स्लोगन लांच किया है.
तिरुवनंतपुरम:

 केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी स्लोगन रविवार को जारी कर दिया. माकपा के केरल सचिव ए विजयराघवन ने केरल में पार्टी मुख्यालय पर स्लोगन "Yes for sure it's LDF" जारी किया.

उन्होंने इस टैगलाइन से जुड़ा कंपेन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सौंपा. विजयराघवन ने कहा कि यह स्लोगन संदेश देता है कि एलडीएफ दोबारा सत्ता में लौट रहा है. स्लोगन की लांचिंग के पहले ही इसके होर्डिंग पूरे राज्य में लगा दिए गए थे. इन पोस्टरों के साथ केरल में एलडीएफ के शासन के दौरान विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र भी है.

सीपीएम नेता और केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक, केएन बालागोपाल समेत कई बड़े नेता समारोह में मौजूद थे.  केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. राज्य में कुल 14 जिले हैं. मतगणना अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ 2 मई को होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CPM Slogan Yes For Sure It's LDF, Kerala Assembly Election 2021, Chief Minister Pinarayi Vijayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com