यह ख़बर 18 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : युमना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाके खाली करवाए गए

खास बातें

  • अधिकारियों के मुताबिक जगतपुर, सोनिया विहार, गांधीनगर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
नई दिल्ली:

दिल्ली में यमुना नदी ने खतरे के निशान को लांघ दिया है और इसका जलस्तर खतरे के निशान यानी 204 मीटर से बढ़कर 205 मीटर तक पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है कि आज जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच सकता है।

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना उफान पर है। आज भी यहां से करीब चार लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोहे के पुल को बंद कर दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जगतपुर, सोनिया विहार, गांधीनगर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं यमुना के खतरे के निशान के ऊपर बहने पर यहां मॉक ड्रिल शुरू की गई है और गोताखोरों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।