विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2021

भदोही में चाचा ने सात साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार को साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पाक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया.

भदोही में चाचा ने सात साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
भदोही:

भदोही शहर कोतवाली इलाके में एक चाचा द्वारा सात साल की भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि भदोही कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाले साहिल (22) ने बृहस्पतिवार की रात उसी घर में रहने वाले अपने बड़े भाई की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार को साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पाक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी साहिल को शनिवार को भदोही रेलवे स्टेशन से उस वक़्त गिरफ्तार किया गया, जब वह ट्रेन से फरार होने की फिराक में था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Raped, Girl Raped In Bhadohi, Niece Raped, UP Police, UP Crime News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com