विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला प्रोफेसर गिरीं, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, देखें - VIDEO

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रेलवे स्टेशन पर हुई घटना, आरपीएफ के जवान ने दौड़कर महिला को खींचा और उसे ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला प्रोफेसर गिरीं, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, देखें - VIDEO
आरपीएफ जवान सुब्रत कुमार महाराणा ने दौड़कर महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया.
  • पुरी-संभलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की रवानगी के दौरान हुई घटना
  • पैर फिसलने के कारण गिर पड़ी थीं महिला प्राध्यापक निवेदिता
  • आरपीएफ जवान सुब्रत कुमार महाराणा की मुस्तैदी से बची जान
नई दिल्ली:

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रेलवे स्टेशन पर आज एक महिला की आरपीएफ के एक जवान की मुस्तैदी से जान बच गई. महिला ने चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया. मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने दौड़कर महिला को खींचा और उसे ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया.    

भुवनेश्वर स्टेशन पर पुरी-संभलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की रवानगी के दौरान यह घटना हुई. भुवनेश्वर के आरडी महिला कालेज में प्राध्यापक निवेदिता साहू ने चलती हुई ट्रेन में दौड़कर चढ़ने का प्रयास किया. उनकी इस कोशिश के दौरान उनका पैर फिसला और वे गिर पड़ीं. इस बीच सामने से आ रहे आरपीएफ के जवान सुब्रत कुमार महाराणा की नजर निवेदिता पर पड़ी और उसने तेज दौड़कर उसे खींचा. इससे निवेदिता ट्रेन के नीचे आने से बच गई.    

निवेदिता ने जीवन बचाने के लिए सुब्रत कुमार महाराणा के प्रति आभार जताया. यदि महाराणा ने त्वरित कोशिश न की होती तो महिला ट्रेन के नीचे आ सकती थी. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RPF Jawan Saved Life, Woman Professor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com