यह ख़बर 09 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आईएएस की वकील बेटी का शव फ्लैट में मिला

खास बातें

  • आईएएस दम्पती की युवा बेटी को गुरुवार को उसके किराये के फ्लैट पर मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील 25 वर्षीय पल्लवी पुरकायस्थ को उसके किराये के फ्लैट पर मृत पाया गया। पल्लवी के माता पिता आईएएस हैं और दिल्ली में रहते हैं।
मुंबई:

आईएएस दम्पती की युवा बेटी को गुरुवार को उसके किराये के फ्लैट पर मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील 25 वर्षीय पल्लवी पुरकायस्थ को उसके किराये के फ्लैट पर मृत पाया गया। पल्लवी के मात पिता आईएएस हैं और दिल्ली में रहते हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीन सालुंखे ने बताया कि पल्लवी के सह जीवन साथी (लिव इन पार्टनर) अविक सेनगुप्ता (26) ने वडाला स्थित ‘हिमालयन हाइट्स अपार्टमेंट’ में उसका शव देखा। अविक भी पेशे से वकील हैं।

सालुंखे ने बताया कि पल्लवी के शव पर वार के कई निशान हैं। घटनास्थल को देख प्रतीत होता है कि पल्लवी ने खुद को बचाने के लिये संघर्ष किया। सुबह साढ़े पांच बजे जब अविक घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि दरवाजा थोड़ा खुाला हुआ है। उसने अंदर पल्लवी के खून से लथपथ शव को पाया जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पल्लवी का गला भी कटा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मान रही है कि पल्लवी की पहचान का व्यक्ति ही इस अपराध में शामिल है।