दविंदर सिंह के आवास से दो पिस्तौल, एक एके राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया.
- डीएसपी दविंदर सिंह से 'शेर-ए-कश्मीर' का पदक वापस ले लिया गया है.
- दविंदर सिंह से पूछताछ जारी है.
- NIA को मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है.
नई दिल्ली:
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के रहने वाले दविंदर सिंह की उम्र 57 साल है. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है.
- दविंदर सिंह 1990 में जम्मू-कश्मीर में बतौर सब-इंस्पेक्टर शामिल हुए. पुलिस में भर्ती होने के महज 6 साल के भीतर उन्हें आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में शामिल कर लिया गया था.
- दविंदर ने 14 साल तक एसओजी में काम किया और इस दौरान उन्होंने कई ऑपरेशंस में हिस्सा लिया. 1997 में उन्हें प्रमोशन देकर सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बना दिया गया.
- 2018 में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर दविंदर को 'शेर-ए-कश्मीर गैलेंट्री' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पुलिस में आने के बाद से ही दविंदर पर कई बार गैरकानूनी काम करने के आरोप लगे. दविंदर कई दफा पुलिस की नजर में आए, लेकिन हर बार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के रिकॉर्ड ने उन्हें बचा लिया.
- 2001 में संसद पर हुए हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु ने अपने वकील को लिखी चिट्ठी में लिखा था कि दविंदर ने उसे हिरासत में लेकर काफी यातनाएं दी थीं. दविंदर के कहने पर ही उसने मोहम्मद नाम के एक आदमी को दिल्ली पहुंचाया और वहां उसके रहने का इंतजाम भी किया. बाद में पता चला था कि मोहम्मद भी संसद हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Davinder Singh, Ex DSP Davinder Singh, Kashmir