दिल्ली, राजस्थान, बिहार सहित देश के अन्य राज्य शीतलहर की चपेट में हैं. शीतलहर की वजह से इन राज्यों में ठंड और बढ़ गई है. आइएमडी ( INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) के अनुसार, अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश होने की संभावना बताई जा रही है. वहीं 24 से 29 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना बताई जा रही है. इस वजह से तामपान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
23 दिसंबर से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति में कमी होने की संभावना जताई जा रही है. इस वजह से अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Light to moderate isolated/scattered rainfall very likely over Arunachal Pradesh, Assam & Meghalaya and Nagaland, Manipur, Mizoram & Tripura during next 5 days with isolated thunderstorm & lightning over the region on 22nd & 23rd Dec.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 21, 2021
दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे सर्द दिन रहा, अभी और सताएगी ठंड
वहीं बुधवार को आइएमडी की वेबसाइट के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक दिल्ली का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान कार्यालय ने बुधवार को दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है.
आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने सोमवार को बताया था कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके परिणामस्वरूप मंगलवार रात से ठंडी उत्तरपश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ स्थानों तथा पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ तथा तेलंगाना के कुछ स्थानों पर मंगलवार को शीत लहर चली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं