यह ख़बर 09 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्लीवासियों के लिए सर्द, लेकिन खुशनुमा सुबह

खास बातें

  • दिल्लीवासियों के लिए आज की सुबह सर्द, लेकिन खुशनुमा रही क्योंकि सुबह सुबह पारा थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया था।
नई दिल्ली:

दिल्लीवासियों के लिए आज की सुबह सर्द, लेकिन खुशनुमा रही क्योंकि सुबह सुबह पारा थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया था।

सुबह हल्का कोहरा था और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से तीन डिग्री कम था।

बीते एक सप्ताह से दिल्ली शीतलहर की गिरफ्त में है और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम ही रहा है। आज सुबह सूरज निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हल्के कोहरे के बावजूद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही सामान्य रही।