महाराष्ट्र में बीजेपी ने अजित पवार के साथ मिलकर जिस तरह से सरकार बनाई है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है. कहां तो एक ओर शुक्रवार शाम को एनसीपी की ओर से ऐलान किया गया है महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे और इस पर कांग्रेस की भी सहमति तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने रात में एक तरह से सियासी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए शरद पवार के भतीजे अजित पवार को ही अपने साथ मिला लिया. आज सुबह जब देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ लेने की तस्वीरें तो लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था. इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार रात को किसी तांत्रिक क्रिया में हिस्सा लिया था जिसका लाभ उनको मिला है. कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के आगर मालवा में तांत्रिक क्रिया के लिए प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर के पंडितों ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस को बगलामुखी देवी का आशीर्वाद मिला है. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने से पूर्व देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी के साथ था हवन किया था. कहा यह भी जा रहा है कि नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर के पुजारियों ने कल देर रात इस हवन को मुंबई में उनके निजी निवास स्थान पर आयोजित कराया था.
सियासी हवन? चर्चा है कि बगलामुखी तंत्रपीठ के पंडितों के साथ देवेन्द्र फडणवीस ने पूजा की, हालांकि एक पंडितजी ने तस्वीरों को पुराना बताया. है, बहरहाल सरकार तो बन ही गई @ndtvindia @jaffer_multani #MaharashtraPolitics #DevendraFadnavis #surgicalstrike #Motabhai @PrasadVKathe pic.twitter.com/xqucm6S6mh
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) November 23, 2019
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन वायरल तस्वीरों में दिख रहे इस हवन प्रक्रिया में शामिल पुजारी कुंदन शर्मा से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस समय कोटा में है और जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं वह काफी पुरानी हैं. उनका कल रात को हुए सियासी घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं. बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बहुमत का 145 का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले की मांग रख दी जिसके मुताबिक ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मॉडल था. शिवसेना का कहना है कि बीजेपी के साथ समझौता इसी फॉर्मूले पर हुआ था लेकिन बीजेपी का दावा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ. इसी लेकर मतभेद इतना बढ़ा कि दोनों पार्टियों की 30 साल पुरानी दोस्ती टूट गई. इसके बाद Congress-NCP के साथ मिलकर शिवसेना ने सरकार बनाने की कवायद शुरू की थी. कई दिनों की उहापोह के बाद कांग्रेस-NCP आखिरकार शिवसेना को समर्थन देने के लिए राजी हो गईं और शुक्रवार की शाम तक कई दौर की बैठकों के बाद शरद पवार ने घोषणा की महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे होंगे और शनिवार को तीनों दल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
अन्य खबरें :
क्या इस वजह से अजित पवार ने बदला पाला? कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने किया Tweet
महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, कही ये 5 बड़ी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं