विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2012

महाराष्ट्र : लोकल से टकराई विदर्भ एक्सप्रेस, एक की मौत

कासरा और अम्बरमाली के बीच मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस, एक लोकल ट्रेन के पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मध्य रेलवे के कल्याण-कासरा रूट पर गुरुवार रात एक एक्सप्रेस और एक लोकल की टक्कर होने की वजह से बाधित रेल यातायात शनिवार की सुबह तक ही पूरी तरह बहाल हो पाएगा।

कासरा और अम्बरमाली के बीच मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस, एक लोकल ट्रेन के पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों ने पूर्व में मृतकों की संख्या तीन बताई, लेकिन बाद में कहा गया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुबोध जैन ने घटनास्थल से बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि तक हम एक या दो लाइनें ही बहाल कर पाएंगे। शेष यातायात शनिवार की सुबह तक बहाल हो पाएगा। इस बीच, लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को मनमाड होते हुए आगे भेजा जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई में ट्रेन हादसा, महाराष्ट्र ट्रेन दुर्घटना, विदर्भ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, Vidarbh Express Accident, Train Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com