विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2021

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या

एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या
बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. 

कंथा के क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा,‘‘ हमारी टीम ने जांच पूरी कर ली है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा.''

नोएडा में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का लगाया आरोप

मुरादाबाद से सांसद एस टी हसन ने बच्ची के घर जा कर परिजन से मुलाकात की और उन्हें शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In UP, Minor Girl Rape, Moradabad Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com