विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2013

मुंबई लोकल ट्रेन में अमेरिकी महिला पर हमला, मोबाइल फोन लूटा

फाइल फोटो

मुंबई: मुंबई में एक लोकल ट्रेन में एक अमेरिकी महिला पर अज्ञात युवक द्वारा ब्लेड से हमला किया गया है।

बताया जा रहा है कि हमलावर महिला का फोन छीनकर भाग गया। यह हमला बीती रात मरीन लाइन−चर्नी रोड के बीच हुआ। जब हमला हुआ तब ट्रेन चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम को पश्चिमी रेलवे के मरीन लाइन्स और चर्नी रोड़ स्टेशनों के बीच उस समय हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति महिला कोच में आया और अमेरिकी नागरिक मिशेल मार्क का बैग छीनने की कोशिश की।

महिला ने जब विरोध किया तो व्यक्ति ने उस पर हमला किया और उसका आई फोन छीनकर फरार हो गया। अन्य यात्री पीड़िता को मुंबई सेंट्रल थाने में अधिकारियों के पास लेकर गए।

इस बीच सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोप लगाया कि रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल और स्टेशन मास्टर ने महिला की मदद करने से इनकार कर दिया और उसे जीआरपी अधिकारी के पास जाने को कहा। महिला के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आई हैं।

जीआरपी अधिकारी ने कहा कि वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के पास लेकर जाएंगे।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने संदेह जताया कि हमलावर नशे का आदी था।

उन्होंने कहा कि हमलावर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
मुंबई लोकल ट्रेन में अमेरिकी महिला पर हमला, मोबाइल फोन लूटा
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com