यह ख़बर 07 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मायावती के राज में थम नहीं रहे हैं बलात्कार

खास बातें

  • यूपी में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नहीं थम रहे हैं। मुख्यमंत्री मायावती खामोश हैं और उधर, राहुल गांधी आज कानपुर पहुंच रहे हैं।
Lucknow:

उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पूरे प्रदेश में महिलाओं का क्या हाल है ये सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सिर्फ बीते 48 घंटे में यहां पर कई सारी वारदातें हुई हैं। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बलात्कार में नाकाम होने पर एक शख्स ने उस पर गंडासे से हमला किया है। लड़की को गंभीर हालत में कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आज राहुल गांधी यहां पर पहुंचे हैं। उधर, दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद के कविनगर में एक लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली ये लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। बलात्कार के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और सूबे की मुख्यमंत्री मायावती से जनता कितनी परेशान है ये भी देखने को मिला है। अलीगढ़ में उनके काफिले के आगे कुछ महिलाएं फरियाद करने आईं और उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com