आशिकी फिल्म अपने टाइम में सुपरहिट रही थी. इस फिल्म के सभी गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय मुख्य भूमिका में दिखे थे. फिल्म से रातोंरात राहुल रॉय पॉपुलर हो गए थे. राहुल रॉय अब तो फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आशिकी में उनकी परफॉरमेंस को लोग आज भी याद करते हैं. बता दें, राहुल रॉय बिग बॉस सीजन एक के विनर भी थे. हम राहुल रॉय की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके जैसे दिखने वाले एक लड़के का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.
जी हां, सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हूबहू राहुल रॉय की तरह दिखता है. इस लड़के का नाम असलम बताया जा रहा है. असलम राहुल रॉय के हमशक्ल के तौर पर मशहूर हैं और इनके इंस्टाग्राम पर 40 हजार से अधिक फॉलोअर्स भी हैं. लुक, स्टाइल और हाइट में असलम काफी हद तक एक्टर राहुल रॉय से मिलते जुलते हैं. उनका जो वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, उसमें वह सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
राहुल रॉय के हमशक्ल असलम के वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'भाई आप तो राहुल रॉय लग रहे हैं'. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'भाई आप फेक वाले हो'. वहीं एक अन्य यूजर ने तो राहुल रॉय को इस लड़के का कॉपी बता दिया है.
ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं