उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने एक शराब माफिया (Liquor Mafia) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शुक्रवार को अलीगढ़ पुलिस (Aligarh Police) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) के शराब माफिया अनिल चौधरी की 51.80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया है. चौधरी जहरीली शराब की घटनाओं का मुख्य आरोपी है, जिनमें 50 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों पर यह कार्रवाई की गई है.
नैथानी ने कहा, 'गैंगस्टरों और माफियाओं की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की कुर्की करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. आज शराब माफिया अनिल चौधरी की 51.80 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया. गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, 'शराब के अवैध कारोबार में उनके अन्य सहयोगियों जैसे ऋषि शर्मा, मुनीश शर्मा, विपिन यादव, विक्रम सिंह और कुछ अन्य की संपत्ति पहले ही कुर्क की गई है. उन संपत्तियों का मूल्य भी करोड़ों रुपये में है.'
भाजपा के 'दलित प्रेम' से सतर्क हुई बसपा, 2019 से पहले काट ढूंढने के लिए उठाया यह कदम
उन्होंने कहा, 'अब तक पुलिस ने राज्य सरकार के पक्ष में 66 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है.'
अधिकारियों के मुताबिक, चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस उस वक्त हरकत में आई जब जिले में इस साल मई और जून के महीने के महीने में कथित तौर पर अवैध शराब के सेवन से करीब 50 लोगों की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध शराब बेचने वालों और निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा था, 33 एफआईआर दर्ज की गई थी और चौधरी सहित 88 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं