Loni case:लोनी के फेसबुक लाइव, भाषण और झूठी कहानी के आधार पर सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने के प्रयास के मामले में स्थानीय नेता उम्मेद पहलवान (Ummed Pahalwan) पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA)के तहत मामला दर्ज हुआ है. उम्मेद ने इस मामले में NSA खारिज करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट, शासन और एडवजाइरी बोर्ड के पास अपील की थी लेकिन ये सारी अपील खारिज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि इसी वर्ष जून माह में उत्तर प्रदेश (UP) के गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग अब्दुल समद की पिटाई और दाढ़ी काटने से संबंधित मामले में पुलिस ने सपा नेता उम्मेद पहलवान पर केस दर्ज किया था. पुलिस के अनुसार, उम्मेद ने समद को अपने साथ बैठाकर 7 जून को फेसबुक लाइव किया था और लाइव के दौरान इस पूरी घटना को अलग रूप दिया था. समद की पिटाई और दाढ़ी काटने से संबंधित घटना 5 जून की है जबकि एफआईआर 7 जून को कराई गई थी.
बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई, दाढ़ी काटने के मामले में कुछ मुस्लिम भी शामिल, तीन गिरफ्तार : पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरी साजिश रचने के बाद सपा नेता उम्मेद पहलवान से फेसबुक लाइव कराकर उन्माद भड़काने का काम दिया गया. इस बात की तैयारी थी कि इसी के बाद क्रमशः अलीगढ़, मुरादाबाद, देवबंद, सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में इस घटना को मुद्दा बनाकर उन्माद भड़काया जाए. पूरा टूलकिट तैयार था, वैचारिक दंगाइयों से लेकर सड़क पर दंगा क़रने वाले भी तैयार थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गिड़गिड़ाते रहे बुजुर्ग अब्दुल समद, बदमाशों ने दाढ़ी काटी, पिटाई की; वीडियो किया वायरल
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश गुज्जर सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. मारपिटाई करने वाले लोगों में प्रवेश ग़ुज्जर, कल्लू, पोली, आरिफ, आदिल और मुशाहिद आदि शामिल थे. गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, मामला तावीज़ को लेकर कुछ विवाद का है लेकिन इसे सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं