यह ख़बर 14 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

यूपी : रेप का विरोध करने पर नाबालिग लड़की को जलाया

प्रतापगढ़:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कथित रूप से बलात्कार का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 16-वर्षीय एक लड़की बुधवार रात अपने घर में सो रही थी, तभी स्थानीय निवासी विपिन घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस वारदात में लड़की गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक विपिन उस लड़की से काफी दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com