विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

Unnao Case: प्रियंका गांधी का हमला- आरोपी विधायक को क्यों नहीं निकाल रही BJP? किस बात का हो रहा इंतजार

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि भाजपा किस बात का इंतजार कर रही है और बलात्कार के आरोपी विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही?

Also Read in
Unnao Case: प्रियंका गांधी का हमला- आरोपी विधायक को क्यों नहीं निकाल रही BJP? किस बात का हो रहा इंतजार
प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कुलदीप सेंगर की यह फोटो शेयर की.
  • उन्नाव मामले को लेकर प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला
  • 'बीजेपी कुलदीप सेंगर को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही?'
  • उन्नाव रेप पीड़िता की कार को रविवार को ट्रक ने मारी टक्कर
लखनऊ:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सड़क हादसे में घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Survivor) मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एक बार फिर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि भाजपा किस बात का इंतजार कर रही है और बलात्कार के आरोपी विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही? प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट किया, 'भाजपा किस बात का इंतजार कर रही है? पार्टी इस व्यक्ति को निकाल क्यों नहीं रही है, जबकि उसका नाम उन्नाव बलात्कार कांड में हाल में हुई दर्ज एफआईआर में भी है.' उन्होंने इस ट्वीट के साथ हैशटैग 'बीजेपी सैक सेंगर' भी लिखा यानी भाजपा सेंगर को बर्खास्त करे.

इससे पहले, प्रियंका ने उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि आखिर भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है.'

प्रियंका ने सवाल किया, 'इस केस में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों?' उन्होंने यह भी पूछा, 'इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?'

उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'बलात्कार के घृणित अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव व यूपी न्याय चाहता था, पर न्याय की बजाय क्या हुआ? हत्या का षड्यंत्र? पिता की पुलिस हिरासत में हत्या, अब परिवार खोया और लड़ रही ज़िंदगी की जंग!' उन्होंने सवाल किया, 'आदित्यनाथ जी- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा?'

उन्नाव रेप केस पीड़िता का एक्सीडेंट : प्रियंका गांधी ने पूछे 4 सवाल, कांग्रेस का तंज- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है...

बता दें कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई. पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले का मुख्य आरोपी हैं. 

VIDEO: उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सिडेंट: हादसा या साजिश?

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape, Priyanka Gandhi, Kuldeep Sengar, Unnao Gang Rape, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com