केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर करीब चार महीने से किसान आंदोलन (Farmer Protests) कर रहे हैं. इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री ने शनिवार को एक बार फिर किसान आंदोलन की समस्या के समाधान को लेकर सुझाव दिया है. कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने शनिवार को कहा कि कृषि आंदोलन के नेता जिस दिन चाहेंगे कि रास्ता निकालना है, उसी दिन समाधान हो जाएगा.
किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर कल भारत बंद, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा 'चक्का जाम'
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
एक सवाल के जवाब में तोमर ने ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘चार महीने से आंदोलन कर रहे किसान नेता जिस दिन चाहेंगे कि रास्ता निकालना है, उसी दिन समाधान हो जाएगा और सरकार भी रास्ता निकाल लेगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बातचीत के लिए तैयार है और समाधान चाहती है. ''जब उनसे पूछा गया कि असम और बंगाल में भाजपा की स्थिति कैसी है, तो तोमर ने कहा, ‘‘मैं असम में ही चुनाव प्रचार करने गया था और वहीं से सीधे ग्वालियर आ रहा हूं. आज असम और पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो रहा है.''
'बेंगलुरु में भी 'एक दिल्ली' बनाने की जरूरत, घेराव करें'- कर्नाटक में राकेश टिकैत का किसानों से आह्वान
उन्होंने आगे कहा, ‘‘असम में तो भाजपा की सरकार पहले से ही थी और वहां पर सरकार ने अच्छा काम किया. लंबे समय के बाद असम के लोगों को इसका अहसास भी हुआ और वहां के लोगों ने भाजपा सरकार में शांति, सुरक्षा और विकास को देखा. इसलिए फिर से वहां भाजपा सरकार आएगी. पश्चिम बंगाल में तो वहां की राज्य सरकार के संरक्षण में अराजकता का माहौल लोग देख रहे हैं और वहां भी भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में है.''
Video : किसानों के 12 घंटे के भारत बंद का दिखा असर, दस से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं रद्द
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं