विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2018

भारत से लड़ाकू विमान और मिसाइल खरीदेगा मिस्र , रक्षामंत्री करेंगी इस देश का दौरा

मिस्र ने भारत से स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस और ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई है.

भारत से लड़ाकू विमान और मिसाइल खरीदेगा मिस्र , रक्षामंत्री करेंगी इस देश का दौरा
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की फाइल फोटो.
  • भारत से लड़ाकू विमान और मिसाइल खरीदेगा मिस्त्र
  • रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण रवाना होंगी मिस्त्र के दौरे पर
  • भारत और मिस्त्र के लिए यह दौरा है खास
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को मिस्र की यात्रा पर जा रही हैं. मिस्र ने भारत से स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस और ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई है. मिस्र चाहता है कि उसके सैनिकों को भारत में प्रशिक्षण दिलवाया जाय और दोनों देश रक्षा उपकरणों के उत्पादन में संयुक्त रूप से काम करें. दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में गहरे संबंध हैं.भारत ने मिस्र के अल अज़हर विश्वविद्यालय में अपना सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी खोल दिया है. रक्षा मंत्री 23 सितम्बर को देश लौट आएंगी.

राफेल डील : सीतारमण ने कहा - सभी तथ्यों को संसद में रखा जा चुका है, विपक्ष को और क्या जवाब दूं

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या की साजिश के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से बातचीत करने वाले दो व्यक्तियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी निर्मला सीतारमण के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक मेगा मेडिकल शिविर का उद्घाटन करने के लिए आने से पहले हुई. पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने कहा, '‘रक्षा मंत्री की हत्या के बारे में बातचीत रविवार रात साढ़े नौ बजे व्हाटसएप पर सामने आयी. हमने ऐसे दो व्यक्तियों को चिन्हित किया जिनके बीच यह बातचीत हो रही थी. हमने उन दोनों को केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया.'’पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास है या क्या उनके पास कोई हथियार है.

राजगुरु ने कहा कि ‘ग्रुप एडमिन’ के बारे में भी जांच की जा रही है. इस ग्रुप में बातचीत करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, '‘मैं शूट करूंगा सीतारमण को. कल उसका आखिरी दिन होगा.'’ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है लेकिन प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि दोनों शराब के नशे में बातचीत कर रहे थे. सेवा दिवस के रूप में मनाये जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेना द्वारा आयोजित एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन करने के लिए निर्मला सीतारमण धारचूला आयी थीं.
वीडियो-भारत-अमेरिका के बीच हुए अहम सैन्य समझौते 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirmla Sitaraman, Egypt, Nirmala Sitharaman Egypt Visit, Defence Minister Nirmala Sitharaman, Tejas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com