मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आशीष शेलार ने गुरुवार को कहा कि वर्ली इलाके में सिलेंडर फटने के मामले में मुंबई की मेयर (Mayor) किशोरी पेडनेकर के बारे में उनकी टिप्पणियों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ दर्ज की गई पुलिस शिकायत कुछ दिन पहले दिए गए एक प्रेस बयान पर आधारित है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद शेलार की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है. शिवेसना (Shivsena) नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में शेलार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शेलार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (4) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करन) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
भाजपा विधायक आशीष शेलार के खिलाफ FIR, महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप
शेलार ने हाल में वर्ली इलाके में सिलेंडर फटने के मामले में शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आलोचना करते हुए कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी. घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BJP नेता ने शिवसेना पर किया प्रहार, बोले- ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिनके झंडे में ‘चांद-सितारे' हैं
शेलार ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा - 'मेरे खिलाफ दर्ज पुलिस शिकायत कुछ दिन पहले दिए गए एक प्रेस बयान पर आधारित है। संवाददाता सम्मेलन का पूरा वीडियो सबके सामने है। मेरे शब्दों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.' भाजपा नेता ने कहा कि दोनों के राजनीतिक दल अलग होने के बावजूद मेयर पेडनेकर के साथ उनके संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं.
'फुस्स हुआ नवाब मलिक का हाइड्रोजन बम' : महाराष्ट्र के मंत्री के आरोपों पर BJP का पलटवार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं