पूर्व केंद्रीय मंत्री (पूर्व कानून मंत्री) अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया.प\वे 40 वर्ष से अधिक समय से इस पार्टी में थे. इस मौके पर उन्होंने कहा, 'ऐसा समय आता है जब आप और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते.' उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में और नीचे जाने वाली है. अश्वनी के अनुसार, ऐसा लगता है कि कांग्रेस लोगों के मूड को समझ नहीं पा रहा. राहुल गांधी के नाम का उल्लेख किए बिना उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पेश किया गया नेता लोगों को स्वीकार्य नहीं है. अश्वनी ने इस बात से भी इनकार किया कि वह बीजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पर विचार नहीं किया है. मैं बीजेपी में किसी से नहीं मिला हूं. अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. हो सकता है मैं किसी भी पार्टी में शामिल न होऊं. अभी कोई जल्दी नहीं है.
अश्वनी कुमार ने ये भी कहा कि हो सकता है कि मैं गलत हूं, लेकिन निकट भविष्य में कांग्रेस को मैं केवल नीचे की ओर ही जाते देख रहा हूं. उन्होंने कहा कि जिस तरह की लीडरशिप को पंजाब में पेश किया गया, वह पिछले 40 सालों में सबसे खराब है. जिस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपमानित किया गया, इस्तीफा देने को मजबूर किया गया है, उससे कांग्रेस का कोई अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा. मैं इससे दुखी हुआ, मैं इसकी निंदा करता हूं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
40 साल से अधिक समय तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद चुनावों के बीच पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में विस्तार से उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक समय आता है जब इससे ज्यादा आप सहन नहीं कर पाते. मेरी कई दिनों से रातों की नींद हराम रही है. मैंने खुद ही सोचा कि जब मैं इतना असहज महसूस कर रहा हूं तो मैं इससे चिपका क्यों हूं. मुझे लगता है समय आ गया है कि गलत को गलत कहा जाए और कठिन निर्णय लिया जाए.
बता दें कि इससे पहले अश्वनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं. वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कानून मंत्री थे. वह पिछले 46 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं