नई दिल्ली:
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चला रहे अन्ना हज़ारे को तिहाड़ केंद्रीय कारागार में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त प्रमुख सुरेश कलमाड़ी के साथ जबकि अरविंद केजरीवाल को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ रखा गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (तिहाड़) आरएन शर्मा ने बताया, अन्ना हज़ारे को जेल क्रमांक-4 में रखा गया है जहां सुरेश कलमाड़ी और कलेग्नर टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार बंद हैं। हज़ारे के साथ उनके साथी राजेश, सुरेश पाठारे और मनीष सिसौदिया भी रहेंगे। इस जेल क्रमांक-4 में 2,231 कैदी हैं। भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी और आरटीआई कार्यकर्ता केजरीवाल को जेल क्रमांक-1 में रखा गया है जहां राजा और डीबी रियल्टी के शाहिद बलवा बंद हैं। इस जेल में 1,543 कैदी बंद हैं। इन सभी को अपराह्न सवा चार बजे तिहाड़ जेल लाया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तिहाड़, कलमाड़ी, हज़ारे, राजा, केजरीवाल