विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2011

CVC थॉमस का इस्तीफा देने से इनकार

CVC पीजे थॉमस ने अपने इस्तीफ़े की संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया है। थॉमस सोमवार को अपने दफ्तर भी गए।
New Delhi: CVC पीजे थॉमस ने अपने इस्तीफ़े की संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया है। थॉमस सोमवार को अपने दफ्तर भी गए। थॉमस का कहना है कि वह अभी भी CVC हैं। थॉमस के इस बयान से सरकार की मुसीबत और बढ़ सकती है। एक ओर विपक्ष थॉमस की नियुक्ति को लेकर सरकार को घेर रहा है तो दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में सरकार किरकिरी हो चुकी है। सरकार ने थॉमस को संकेत दिया था कि वो खुद ही इस्तीफ़ा दे दें लेकिन पीजे थॉमस पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिखते। अब सबकी निगाहें गुरुवार को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
थॉमस, इस्तीफा, इनकार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com