राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से कथित तौर पर ‘आइटम‘ वाली टिप्प्णी किए जाने के मामले में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई की मांग की. आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस मामले में कमलनाथ से जवाब मांगा गया है. बयान में कहा गया है, ‘‘खबरों के माध्यम से पता चला है कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के डबरा में एक सभा के दौरान एक महिला मत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की. आयोग एक नेता की ओर से दिए गए इस गैरजिम्मेदाराना और अपमाजनक बयान की कड़ी निंदा करता है.''
महिला आयोग के मुताबिक, इस मामले में जरूरी कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है. इससे पहले, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था कि आयोग कमलनाथ को नोटिस भेज रहा है और चुनाव आयोग को भी पत्र लिख रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें- MP: शिवराज सिंह ने सोनिया गांधी को लिखा खत, महिलाओं का अपमान करने वाले कमलनाथ पर लें एक्शन
गौरतलब है कि इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था, ‘‘डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं. सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं. ये तो उसके जैसे नहीं हैं. क्या है उसका नाम?''
इसी बीच वहां मौजूद जनता जोर-जोर से ‘इमरती देवी', ‘इमरती देवी' कहने लगी. इसके बाद कमलनाथ ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैं क्या उसका (डबरा की भाजपा प्रत्याशी का) नाम लूं. आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं. आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था. ये क्या आइटम है?''
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : कमलनाथ ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा, शिवराज करेंगे मौन व्रत
गौतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वस्त 21 विधायकों ने मार्च में कांग्रेस और राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इन विधायकों में इमरती देवी भी शामिल हैं. इस घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी.
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में तीन नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी.
पूर्व सीएम कमलनाथ की टिप्पणी पर इमरती देवी का पलटवार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं