विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 22, 2016

मुंब्रा से पकड़ा गया इस्लामिक स्टेट का संदिग्ध, फंडिंग और भर्ती करने का आरोप

Read Time: 4 mins
मुंब्रा से पकड़ा गया इस्लामिक स्टेट का संदिग्ध, फंडिंग और भर्ती करने का आरोप
मुदब्बिर शेख।
मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने देश भर से ISIS के जिन 14 संदिग्धों को पकड़ा है उनमें मुंबई से सटे ठाणे और मुंब्रा के भी 3 युवक हैं। इनमें से मुंब्रा के मुदाब्बिर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुदाब्बिर को देश भर से पकड़े गए 14 संदिग्धों में सबसे अहम बताया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की मानें तो यह सभी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने की फिराक में तो थे ही बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई जैसे देश के प्रमुख शहरों में आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने का मंसूबा भी पाले हुए थे।

12 ठिकानों से 14 पकड़े गए
खुफिया सूचना के आधार पर बेंगलुरु, मैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ  में छापे मारकर कुल 12 ठिकानों से 14 लोगों को पकड़ा गया है। फिलहाल सिर्फ 5 को ही गिरफ्तार किया गया है, बाकी से पूछताछ चल रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक पकड़े गए युवकों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव के अलावा कई सनसनीखेज दस्तावेज, वीडियो और बम बनाने का सामान मिला है। गिरफ्तार युवक देश के भीतर एक ऐसा आतंकी नेटवर्क बनाने में जुटे थे जो बम बनाने से लेकर आतंकी प्रशिक्षण देने, पुलिस और विदेशी मेहमानों पर हमले को अंजाम दे सकें।

आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज मिले
मुंब्रा के अमृत नगर से गिरफ्तार मुदाब्बिर पर इस्लामिक स्टेट के लिए देश भर से युवकों की भर्ती करने और फंडिंग करने का शक है। यह भी पता चला है कि वह यूसुफ उर्फ सैफी आर्मर के संपर्क में था। यूसुफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय आतंकी संगठन अंसार अल तौहीद से जुड़ा है। मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला यूसुफ रियाज़ भटकल का भी करीबी रह चुका है। पता चला है कि पेशे से वेब डिजाइनर मुदब्बिर 2 साल से घर पर ही कंप्यूटर पर काम किया करता था। गुरुवार को देर रात एनआईए ने महाराष्ट्र एटीएस की मदद से उसके घर पर छापा मारकर कई आपत्तिजनक सामान और दस्तावेज बरामद किए। उसके एकाउंट में 6 लाख रुपये आने की जानकारी भी मिली है। शक है कि उन रुपयों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हो रहा था।

मुदाब्बिर  की गिरफ्तारी को NIA की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि मुतब्बिर की पत्नी उस्माना शेख अपने पति को निर्दोष बता रही है। उसने बताया कि रात 3 बजे के करीब अचानक 10 - 12 लोग घर में घुसे। उन्होंने खुद को एनआईए का बताया और तलाशी लेनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मेरे पति को लेकर चले गए।

ठाणे और मुंब्रा से दो अन्य युवक पकड़े गए
मुंबई के करीब ठाणे और मुंब्रा से मुदाब्बिर के अलावा 2 अन्य युवक पकड़े गए हैं, लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। शक है कि मुदब्बिर पिछले 2 साल से ISIS की स्लीपर सेल की तरह काम कर रहा था। उसे पश्चिमी भारत की जिम्मेदारी दी गई थी। मुदब्बिर पर आतंकी कानून और देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। एनआईए ने मुदब्बिर को अदालत में पेश कर 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। वह उसे दिल्ली ले जाकर पूछताछ करना चाहती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
झरने में अचानक आए तेज बहाव में फंसे एक ही परिवार के 7 लोग, कसकर पकड़े हुए थे, मगर बह गए, VIDEO देख सिहर जाएंगे
मुंब्रा से पकड़ा गया इस्लामिक स्टेट का संदिग्ध, फंडिंग और भर्ती करने का आरोप
'ये तमिल संस्कृति के प्रति नफरत है...'  : सपा सांसद की सेंगोल हटाने की मांग पर योगी का पलटवार
Next Article
'ये तमिल संस्कृति के प्रति नफरत है...' : सपा सांसद की सेंगोल हटाने की मांग पर योगी का पलटवार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;