यह ख़बर 07 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

असम में टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर जानलेवा हमला

खास बातें

  • असम के नलबारी जिले में आरटीआई कार्यकर्ता और टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर युवा कांग्रेस के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
नलबारी (असम):

असम के नलबारी जिले में शुक्रवार को आरटीआई कार्यकर्ता और टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर युवा कांग्रेस के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गोगोई जिले के धर्मपुर इलाके में स्थित पुन्नी गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए थे। वहां कथित रूप से उन पर लाठियों और दूसरे तेज हथियारों से हमला किया गया।

गोगोई ने नलबारी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि असम के कृषि और संसदीय मामलों के मंत्री निलामणि सेन डेका के इशारे पर छह युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डेका धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गोगाई कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के भी महासचिव हैं। गोगोई के सिर पर चोट आई है। गोगोई के शरीर से लगातार खून बह रहा था। इस हालत में उन्हें नलबारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।