विज्ञापन

कांग्रेस के 19 में से 6 विधायक मेरे अच्छे दोस्त, राष्ट्रपति चुनाव में पता चल जाएगा: NDTV से बोले CM हिमंता

इस जीत को भाजपा और एनडीए के लिए असम में बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है. हिमंता बिस्वा सरमा की व्यक्तिगत जीत ने भी पार्टी के मनोबल को और मजबूत किया है, जिन्होंने अपनी जालुकबारी सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की.

कांग्रेस के 19 में से 6 विधायक मेरे अच्छे दोस्त, राष्ट्रपति चुनाव में पता चल जाएगा: NDTV से बोले CM हिमंता
  • असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 126 सीटों में से 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है
  • CM हिमंता के नेतृत्व में असम में फिर से एनडीए सरकार बनेगी और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी जीत हासिल की है
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 19 में से 6 MLA मेरे दोस्त हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में हमारे पक्ष में वोट करेंगे
नई दिल्ली:

असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की हैं. असम में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है. इस शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कांग्रेस की आई सीटों और उनके जीते विधायकों को लेकर मजेदार जवाब दिए.

एनडीटीवी से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में कांग्रेस के जो 19 विधायक जीते हैं, उनमें से 6 मेरे खास दोस्त हैं. अगर राष्ट्रपति चुनाव में जरूरत पड़ेगी तो ये हमारे पक्ष में वोट करेंगे.

हिमंता ने कहा कि इन लोगों को कांग्रेस में रहते हुए मैंने ही आगे बढ़ाया था. इन विधायकों के राजनीतिक सफर में मैंने बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि 6 का नंबर काफी बड़ा नहीं है, लेकिन ये लोग मेरे साथी हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि ये कोई माइंड गेम नहीं है, मैं तो साफ तौर पर कहता हूं. आप देखिएगा राष्ट्रपति चुनाव में हमें छह वोट अलग से मिल जाएंगे.

असम एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था- सीएम हिमंता

सीएम ने साथ ही कहा कि असम में हमने अपनी स्थिति और मजबूत की है और 100 का आंकड़ा पार कर गठबंधन 102 सीटों तक पहुंच गया है. यह कोई बहुत बड़ी हैरानी की बात नहीं है. असम एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा है. यहां एक सकारात्मक एजेंडे के साथ बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं. अगर हम अगले 5-7 सालों तक विकास की इसी गति को बनाए रखते हैं, तो असम की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पवन खेड़ा ने सिर्फ राज्यसभा सीट के लिए फर्जीवाड़ा नहीं किया, ये एक बड़ी साजिश है: NDTV से हिमंता बिस्वा सरमा

इस जीत को भाजपा और एनडीए के लिए असम में बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है. हिमंता बिस्वा सरमा की व्यक्तिगत जीत ने भी पार्टी के मनोबल को और मजबूत किया है, जिन्होंने अपनी जालुकबारी सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने 89,434 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर न सिर्फ अपनी सीट बरकरार रखी, बल्कि राज्य में अपनी मजबूत पकड़ भी दिखा दी.

चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई. इसके अलावा एनडीए गठबंधन की बीओपीएफ और एजीपी को 10-10 सीटें मिली हैं.

इसे भी पढ़ें: हिमंता ने NDTV को बताया असम की नई सरकार का क्या होगा एजेंडा

इसे भी पढ़ें: ममता इस्तीफा नहीं देंगी तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा, लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Election, Assam Result, Congress MLA In Assam, CM Himanta Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com