![जेडीयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी ने अग्रिम जमानत के लिए दी अर्जी जेडीयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी ने अग्रिम जमानत के लिए दी अर्जी](https://i.ndtvimg.com/i/2016-05/manorama-devi-bihar-murder_650x400_71462938310.jpg?downsize=773:435)
मनोरमा देवी के घर से शराब की बोतलें बरामद हुई थीं।
पटना:
जेडीयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी ने कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी दी है। फ़िलहाल वे फ़रार हैं। गौरतलब है कि मनोरमा देवी के घर से शराब की बोतलें मिली थीं। साथ ही उनके घर से एक बाल मज़दूर भी मिला था, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ़्तारी के आदेश दिए थे।
इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि हर हाल में मनोरमा देवी को गिरफ़्तार किया जाएगा। गौरलब है कि मनोरमा देवी बिहार के बहुचर्चित ओवरटेक मामले में हत्या के आरोपी रॉकी की मां हैं। उनके घर को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। जेडीयू नेता के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने गया से करीब 25 किमी दूर बोधगया से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जेडीयू एमएलसी, मनोरमा देवी, अग्रिम जमानत अर्जी, रॉकी यादव, शराब की बोतलें, JDU MLC, Manorama Devi, Anticipatory Bail, Rocky Yadav, Mother