कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाली सुष्मिता देव (Sushmita Dev) तृणमूल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. सोमवार को ही कोलकाता में उन्होंने TMC की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी व डेरेके ओ'ब्रायन मौजूद थे. टीएमसी के एक सूत्र ने बताया, ' सुष्मिता, असम में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगी.' गौरतलब है कि सुष्मिता असम के सिलचर से कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं जहां एक समय उनके पिता संतोष मोहन देव की मजबूत पकड़ थी.
Kolkata, West Bengal: Sushmita Dev, who resigned from Congress today, joins TMC in the presence of party leaders Abhishek Banerjee and Derek O'Brien. pic.twitter.com/4KFNVKm3V8
— ANI (@ANI) August 16, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
औपनिवेशिक सोच के साथ लिखी गई बहादुरी की गाथाओं को सुधारा जाएगा : संस्कृति मंत्री
पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव (Former Congress MP Sushmita Dev) ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी. हालिया विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) में कांग्रेस ने बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन तैयार कर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से नहीं रोक सकी. सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष भी थी.उन्होंने पार्टी से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है.
मेघालय : CM आवास पर पेट्रोल बम से हमला, शिलॉन्ग में लगा दो दिन का कर्फ्यू
सुष्मिता उन कांग्रेस नेताओं में शामिल थीं जिनका ट्विटर हैंडल दिल्ली में कथित तौर पर रेप और हत्या की शिकार 9 वर्ष की बालिका के पेरेंट्स के फोटो को दिखाने के कारण लॉक कर दिया गया था. यह तस्वीर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बच्ची के परिवार से मिलने के बाद शेयर की थी, बाद में कई लोगों ने इस ट्वीट किया था. राहुल गांधी का अकाउंट जैसे ही लॉक किया गया, सुष्मिता सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने एकजुटता दिखाने के लिए अपने 'डिस्पेल पिक्चर' को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष (राहुल गांधी) के फोटो से बदल लिया था. अकाउंट पिछले सप्ताह बहाल कर दिया था. इसके बाद कांग्रेस की ओर से पोस्ट कर कहा गया था-सत्यमेव जयते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं