केरल बुरी तरह से कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की मार झेल रहा है. देश में इस वक्त कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले केरल (Kerala) से ही आ रहे हैं. इस बीच, केरल सरकार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से 11वीं कक्षा की परीक्षा ऑफलाइन करवाने की अनुमति मिल गई है. केरल सरकार ने शीर्ष न्यायालय को भरोसा दिलाया है कि कोविड-19 से बचाव से जुड़े सभी उपायों को पालन किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आशा और विश्वास करते हैं कि अधिकारियों द्वारा सभी सावधानियां और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अप्रिय स्थिति न हो जो कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करे. कोर्ट ने कहा कि हमने पहले हस्तक्षेप किया था क्योंकि सितंबर में तीसरी लहर आने की संभावना थी. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ऐसा तुरंत नहीं होने वाला है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें शीर्ष न्यायालय ने तीन सितंबर को केरल में 11वीं कक्षा के ऑफलाइन एग्जाम यानी क्लासरूम में परीक्षा पर रोक लगा दी थी. केरल में 6 सितंबर से क्लास 11th परीक्षा शुरू होनी थी.
केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई. सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक दिन में 26,563 मरीज ठीक हुए. अब तक कोविड-19 के 42,36,309 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 1,86,190 मरीज उपचाराधीन हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* यदि बच्चे कोरोना वायरस के संपर्क में आ जाएं, लेकिन लक्षण न हों, तब चिंता की बात नहीं : विशेषज्ञ
* कोरोना के रोजाना के केसों में आई कमी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय को सता रही त्योहारों की चिंता
* निपाह संक्रमण से मरने वाले बच्चे के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई: केरल की मंत्री
वीडियो: केरल में निपाह वायरस से पहली मौत, अब दो और लोग हुए संक्रमित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं