केरल (Kerala) में पिछले हफ्ते निपाह वायरस (Nipah Virus) के संक्रमण से मरने वाले एक बच्चे के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन अबतक संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चला है और सरकार प्राथमिकता के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है. यह जानकारी रविवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी.
उन्होंने बताया, ‘‘मृतक बच्चे के करीबी संपर्क में आए लोगों के चार नमूने दोबारा लिये गये थे. उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. क्षेत्र में हमारी निगरानी जारी है और बुखार की भी निगरानी की जा रही है. संक्रमण के केंद्र रहे स्थान पर नमूनों की जांच भी जारी है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जॉर्ज ने बताया कि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जाना अहम है और पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की निगरानी टीम विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र कर रही है.
उन्होंने बताया,‘‘संपर्क में आए और अधिक खतरे का सामना कर रहे लोगों को कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पृथक रखा गया है. उनकी हालत स्थिर है. यह जरूरी है कि हम संक्रमण के स्रोत का पता लगाएं. हम कोशिश कर रहे हैं. पुणे की एनआईवी टीम स्रोत का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र कर रही है.''
गौरतलब है कि पांच सितंबर को जिस 12 वर्षीय लड़के की मौत हुई थी, उसके घर से तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर बुखार निगरानी के तहत सर्वेक्षण कराया गया है.
- - ये भी पढ़ें - -
* विजय रूपाणी को ‘बलि का बकरा' बनाया गया, गुजरात भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते इस्तीफा आया : टीएमसी
* गुजरात में विजय रूपाणी का इस्तीफा, बीजेपी शासित राज्यों में बीते छह माह में पद छोड़ने वाले चौथे सीएम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं