कांग्रेस (Congress) के युवा नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने शनिवार को छात्रों से देश में बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की. हार्दिक पटेल शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे, जहां अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान के गेट पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “आज देश और पूरे प्रदेश में नौजवानों की बेरोजगारी पर सवाल उठ रहे हैं. जिस तरह से नौजवानों को लाठियां मारी जा रही हैं, उसे देखकर कांग्रेस पार्टी व्यथित है.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पुलिस और प्रशासन को आगे रखकर विपक्ष की आवाज दबाने का काम रही है. कांग्रेस नेता ने कहा, “ऐसे में मैं देश के नौजवानों को एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ने की अपील करता हूं. आज रोजगार के नाम पर पैसा इकट्ठा किया जा रहा है.” पटेल ने कहा, “आज पुलिस ने जिस तरह से हमें इस संस्थान के भीतर नहीं जाने दिया, उसका हमें बहुत दुख है. कल हम वाराणसी भी जाने वाले हैं और पूरे प्रदेश के नौजवानों को इकट्ठा करने का हमारा प्रयास जारी रहेगा.”
गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल की जमानत शर्त में राहत को लेकर दाखिल याचिका का विरोध किया
उल्लेखनीय है कि हार्दिक पटेल और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन (Neeraj Kundan) का यहां पटेल संस्थान में एक सभा करने का कार्यक्रम था, जिसके लिये प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी. प्रशासन ने हालांकि जिले में कोविड प्रोटोकॉल के तहत धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पहले ही सभा करने की इजाजत नहीं दी थी. प्रशासन से सभा करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद दोनों नेता आज यहां पहुंचे थे. किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संस्थान के गेट के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.हार्दिक पटेल और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का प्रयागराज के पटेल संस्थान में कार्यक्रम था.
देस की बात : पुलिस बदसलूकी का हर तरफ विरोध, प्रयागराज की कार्रवाई पर अब सियासत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं