राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना 69 वां जन्मदिन मंदिर के दर्शन और बूंदी जिले के केशोरईपाटन में एक विशाल जनसभा के साथ मनाया. इस दौरान राजे ने गहलोत सरकार पर हमला किया, उनकी सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और 2023 के चुनावों में भाजपा द्वारा रिकॉर्ड प्रदर्शन का आह्वान किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा मंच के बैनर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और सतीश पूनिया के फोटो भी लगाए गए. गहलोत सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक सुरेश टाक, ओम प्रकाश हुड़ला, खुश वीर सिंह जोरावार ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई.
बता दें कि गत तीन वर्षों से वसुंधरा राजे राजस्थान में अपना जन्मदिन शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी मना रही हैं. गत वर्ष भरतपुर में गिरिराज धार्मिक स्थल पर जन्मदिन मनाया गया तो इस बार राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के केशोरायपाटन में राजे ने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया. हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद राजे ने सबसे पहले भगवान केशव राय मंदिर में 101 पंडितों के साथ पूजा की. इसके बाद राजे ने जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा में राजे ने कहा कि वे हमेशा राजस्थान के लोगों की भलाई के लिए कार्य करती रही है. वे चाहते हैं कि भविष्य में भी राजस्थान के लोगों की सेवा करें.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इन दिनों प्रदेश की जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है. सरकार की ओर से जो सहयोग मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 2023 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे. आम सभा के मंच पर अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी, टोंक सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के साथ साथ भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, चंद्रकांता मेघवाल, अनिता भदेल, रामस्वरूप लांबा, नरेंद्र नागर आदि को भी देखा गया. इसी प्रकार वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे श्रीचंद कृपलानी, यूनुस खान, भवानी सिंह राजावत आदि भी नजर आए. पूर्व विधायक भी बड़ी संख्या में देखे गए.
राज्य की गहलोत सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक सुरेश टाक, ओम प्रकाश हुड़ला, खुशवीर सिंह आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी सभा में मौजूद रहे. भीड़ को देखकर राजे भी गदगद नजर आईं. जानकार सूत्रों के अनुसार 8 मार्च को विधानसभा में भाजपा के मात्र 34 विधायकों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. माना जा रहा है जो 37 विधायक विधानसभा में गैर मौजूद रहे उन्होंने केशवरायपाटन पहुंचकर वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई दी. राजे के सभा मंच पर जो बैनर लगाया गया वह भी राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय रहा. इस बैनर में पूर्व सीएम राजे के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का फोटो भी लगाया गया.
अजमेर के नेता भी पहुंचे
वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अजमेर के भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में केशोरायपाटन पहुंचे. इनमें भाजपा देहात के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष चेतन चौधरी, गत विधानसभा में चुनाव में किशनगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी रहे विकास चौधरी आदि भी शामिल हुए. अजमेर की पुष्कर घाटी में प्रो. सारस्वत ने राजे के जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई देने वाले फ्लेक्स लगाए.
यह भी पढ़ें:
वसुंधरा राजे को राजस्थान की फिर CM बनने का विचार त्याग देना चाहिए : पूर्व BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा
वसुंधरा राजे ने की RAS मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग, कहा- अभ्यर्थियों को कुछ और समय मिलना चाहिए
वसुंधरा राजे का दावा राजस्थान में फिर लहराएगा भाजपा का परचम
"पोस्टर की राजनीति में भरोसा नहीं", वसुंधरा राजे का बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं