RPSC RAS Mains Exam Kab Hai 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ये परीक्षा 25 और 26 फरवरी, 2022 को आयोजित की जानी है. इस बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बार फिर राज्य सरकार से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की मेंस परीक्षा की तारीख पर विचार करने को कहा है. वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि RAS मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है. इन युवाओं की मांग बिल्कुल वाजिब है, सिलेबस में बदलाव के कारण अभ्यर्थियों को पढ़ाई का कुछ और समय मिलना आवश्यक है.
RAS मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है। इन युवाओं की मांग बिल्कुल वाजिब है, सिलेबस में बदलाव के कारण अभ्यर्थियों को पढ़ाई का कुछ और समय मिलना आवश्यक है। (1/2)#RASMAINS2021
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 20, 2022
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मैंने इस सम्बंध में पहले भी राज्य सरकार को RAS परीक्षा की तिथि पर पुनः विचार करने के लिए आग्रह किया था. वहीं आज फिर दोहरा रहीं हूं कि सरकार बच्चों के भविष्य से जुड़े इस विषय पर फिर से विचार कर परीक्षा की तिथि बढ़ाएं.
मैंने इस सम्बंध में पहले भी राज्य सरकार को RAS परीक्षा की तिथि पर पुनः विचार करने के लिए आग्रह किया था। वहीं आज फिर दोहरा रहीं हूं कि सरकार बच्चों के भविष्य से जुड़े इस विषय पर फिर से विचार कर परीक्षा की तिथि बढ़ाएं। (2/2)#RASMAINS2021
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 20, 2022
गौरतलब है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है. जिसके कारण ये परीक्षा देने वाले छात्र परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. ताकि उन्हें नए पाठ्यक्रम को पढ़ने का समय मिल सके.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं