विज्ञापन
This Article is From May 14, 2020

दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, आंधी के साथ बारिश, कुछ इलाकों में ओले भी गिरे

दिल्‍ली एनसीआर के कुछ इलाकों में तो ओले भी गिरे हैं. मई का माह वैसे तो तेज गर्मी का होता है लेकिन गुरुवार को शाम होते-होते मौसम ने रंग बदला और पहले तेज आंधी चली और उसके बाद बारिश शुरू हो गई.

दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, आंधी के साथ बारिश, कुछ इलाकों में ओले भी गिरे
दिल्‍ली एनसीआर में गुरुवार शाम को आंधी के साथ बारिश हुई, कुछ जगह ओले भी गिरे
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  के मौसम में गुरुवार शाम एकदम करवट बदली और कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई. दिल्‍ली एनसीआर के कुछ इलाकों में तो ओले भी गिरे हैं. मई का माह वैसे तो तेज गर्मी का होता है लेकिन गुरुवार को शाम होते-होते मौसम ने रंग बदला और पहले तेज आंधी चली और उसके बाद बारिश शुरू हो गई. यह बारिश करीब आधा घंटा तक चली. कभी यह तेज हो रही थी तो कभी धीमी हो रही थी. इस दौरान गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में थोड़ी देर के लिए ओले भी गिरे. 

दिल्‍ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी आंधी और बारिश की खबर हैं. शाम करीब पौने छह बजे आंधी चलना शुरू हुई, इसके बाद बारिश और ओले गिरने शुरू हो गए. कुछ इलाकों में करीब 15 मिनट तक बारिश काफी तेज रही. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बारिश और ओले गिरने के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं.बाद में भी कुछ देर तक हल्‍की बारिश का दौर जारी रहा.
 

मई के माह में जब उत्‍तर और मध्‍य भारत के ज्‍यादातर हिस्‍सों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, बारिश और इस ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है. (एएनआई से भी इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-NCR, Hail Storm, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com