देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 16,156 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल के 13,451 मामलों की तुलना में 20 फीसदी अधिक है. पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण 733 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसमें अकेले केरल ने 622 मौतों का योगदान दिया है. अधिकारियों के अनुसार, केरल में साप्ताहिक मौतों में 53% की कमी आई है, लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण जिन मौत की रिपोर्ट नहीं जोड़ा गया था, उसे बैकलॉग के तौर पर जोड़ा गया है. इस वजह से राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है.
केरल के राज्य मीडिया बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 93 मौतें हुईं और 529 बैकलॉग मामले जोड़े गए हैं. यानी 24 घंटों में कुल 622 मौतें रिपोर्ट की गई हैं. केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 6,723 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 48,31,468 हो गई है. बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 76,554 हो गयी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत में पिछले 24 घंटे में 16,156 नए COVID-19 केस, कल से 20 फीसदी ज़्यादा
इधर, सरकार पूरे देश में टीकाकरण अभियान को लगातार तेज कर रही है. भारत में अब तक 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
देश में कोरोना महामारी की रिकवरी रेट 98.20 प्रतिशत पर है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में देश में 17,095 मरीज स्वस्थ हुए हैं. देशभर में अब तक कुल 33,614,434 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं.
देश भर में कोरोना से अब तक कुल 456,386 लोगों की मौत हो चुकी है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.19% है जो कि पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट 1.25% है जो कि पिछले 24 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं