विज्ञापन
This Article is From May 27, 2011

मुंबई में स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मुंबई से हैदराबाद जा रहा स्पाइस जेट का एक विमान शुक्रवार सुबह आग लगने की सूरत में बजने वाला अलार्म बजने के चलते वापस आ गया।
Mumbai: मुंबई से हैदराबाद जा रहा स्पाइस जेट का एक विमान शुक्रवार सुबह आग लगने की सूरत में बजने वाला अलार्म बजने के चलते वापस आ गया और इसे हवाई अड्डे पर आपातकालीन परिस्थिति में उतरना पड़ा। इसमें 140 लोग सवार थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे से सुबह करीब साढ़े पांच बजे उड़ान भरने वाला यह विमान वापस आ गया और छह बजकर पांच मिनट पर सुरक्षित उतर गया। साढ़े छह बजे तक इसमें से सभी यात्रियों को उतार लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने पर सचेत करने वाले अलार्म के बाद मुंबई से हैदराबाद जा रही उड़ान संख्या एसजी-401 में पांच बजकर 58 मिनट पर पूर्ण आपातकालीन परिस्थिति घोषित कर दी गई। हालांकि विमान के निरीक्षण के बाद सुबह सात बजकर आठ मिनट पर आपातकालीन परिस्थिति वापस ले ली गई और कोई आग नहीं पाई गई। अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के बाद विमान के सभी संचालन सामान्य घोषित कर दिए गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्पाइस जेट, इमरजैंसी लैंडिंग, मुंबई हवाई अड्डा, फायर अलार्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com