विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2016

दक्षिण सूडान संकट: सरकार ने भारतीयों की मदद के लिए जनरल वी के सिंह को भेजने का लिया फैसला

दक्षिण सूडान संकट: सरकार ने भारतीयों की मदद के लिए जनरल वी के सिंह को भेजने का लिया फैसला
फाइल फोटो
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
सूडान में करीब छह सौ भारतीय फंसे हैं
वहां चल रहा है गृह युद्ध
यमन संकट के दौरान भी सिंह को भेजा गया
नई दिल्‍ली: पश्चिम अफ्रीका के दक्षिण सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिये भारत सरकार ने एक बार फिर जनरल वी के सिंह को वहां भेजने का फैसला किया है। विदेश राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वी के सिंह वायुसेना के विशेष विमान से कल यानी गुरुवार को सुबह साढ़े चार बजे जा रहे हैं।

सूडान में करीब छह सौ भारतीय फंसे हैं। वहां पर पिछले कुछ दिनों से गृह युद्ध की वजह से हालात काफी बिगड़ गए हैं। कोशिश होगी कि वहां फंसे भारतीयों को जल्द से जल्‍द निकालकर वायुसेना के विमान के जरिए देश लाया जा सके।

गौरतलब है कि पिछले साल भी जनरल वी के सिंह  को भारत सरकार ने यमन भेजा था। यमन में गृहयुद्ध युद्ध चल रहा था और वहां से उन्होंने करीब सात हजार लोगों की सुरक्षित रिहाई संभव करवाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण सूडान, पश्चिम अफ्रीका, जनरल वी के सिंह, यमन संकट, South Sudan, West Africa, General V K Singh, Yemen Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com