विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना 73वां जन्मदिन, महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों से हैं दुखी

देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी. 

Also Read in
सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना 73वां जन्मदिन, महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों से हैं दुखी
सोनिया गांधी सोमवार को अपना 73वां जन्मदिन नहीं मनाएंगी.
नई दिल्ली:

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से बलात्कार की बढ़ रही घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं. बता दें, सोमवार को गांधी 73 साल की हो जाएंगी. सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा- रेप कैपिटल बन रहा है यूपी, फेल है योगी सरकार

सोनिया गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है. इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी. 

देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है.

प्रियंका गांधी ने कहा- उन्नाव में 11 महीने में करीब 90 रेप हुए

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, President Of Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com