अचानक ही इलाहाबाद पहुंचीं सोनिया गांधी, स्थानीय नेता रह गए चकित

अचानक ही इलाहाबाद पहुंचीं सोनिया गांधी, स्थानीय नेता रह गए चकित

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की फाइल फोटो

इलाहाबाद:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार शाम एक निजी यात्रा पर यहां पहुंचीं, जिससे पार्टी के स्थानीय नेता चकित रह गए। सोनिया पिछले कुछ दिनों से रायबरेली के दौरे पर थीं और वहीं से इलाहाबाद आईं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णय ने कहा, 'हम आश्चर्यचकित रह गए, हालांकि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की एक टीम उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर इस हफ्ते के शुरू में यहां आई थी। हमें कल बताया गया कि बसंत पंचमी के दिन सुरक्षा समस्याओं के मद्देनजर उन्होंने अपना इलाहाबाद दौरा रद्द कर दिया है।'

समझा जाता है कि उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल, जवाहर प्लेनेटेरियम और आनंद भवन संग्रहालय चलाने वालों से मुलाकात की। इन सभी का प्रबंधन उनकी अध्यक्षता वाला ट्रस्ट करता है। वार्ष्णय ने बताया कि स्वराज भवन में रात गुजारने के बाद उनके शनिवार सुबह नई दिल्ली रवाना होने की संभावना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)