महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनकी बेटी नीलोफर मलिक ने कहा कि कुछ महानायक कोई चोगा नहीं पहनते, उन्हें पिता कहा जाता है. मलिक को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी के दफ्तर में करीब पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. धनशोधन संबंधी मामले की यह जांच भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और मुंबई अंडरवर्ल्ड में उसके सहयोगियों की गतिविधियों से संबंधित है.
'तुम्हारा वक्त है... हमारा दौर आएगा!' : गिरफ्तारी के बाद बोले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक
बाद में 62 वर्षीय मलिक को विशेष न्यायाधीश आर एन रोकड़े के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने मलिक को तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. जब ईडी का वाहन मलिक को लेकर अदालत परिसर में पहुंचा और रुका, तो नीलोफर अपने आंसू नहीं रोक पाईं. वह एसयूवी के पास गईं. उन्होंने वाहन का दरवाजा खुलने के बाद अपने पिता का हाथ पकड़ा और उन्हें गले लगाया. उसके बाद उन्होंने अपने पिता के हाथ को चूमा और उनके प्रति अपना समर्थन दिखाया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिता और बेटी के बीच इन भावनात्मक क्षणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. नीलोफर के अलावा मलिक की एक और बेटी सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थी. नीलोफर ने सुनवाई के बाद ट्वीट किया, ‘‘कुछ महानायक कोई चोगा नहीं पहनते. उन्हें पिता कहा जाता है.''
बड़ी खबर : ED दफ्तर में लंबी पूछताछ के बाद नवाब मलिक गिरफ्तार
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं