महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में मलिक से आज पूछताछ की. करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसके बाद नवाब मलिक को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. अदालत ने नवाब मलिक को 8 दिन यानी 3 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा है.
गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, "हम लड़ेंगे, जीतेंगे और सबको एक्सपोज करेंगे." उन्होंने एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा- "कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) February 23, 2022
नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाणी गठबंधन के नेताओं ने केंद्र पर निशाना साधा है. विपक्षी पार्टियां लंबे समय से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही हैं. इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ मंत्रियों ने बुधवार शाम पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक करके आगे की रणनीति पर चर्चा की. बैठक में शामिल होने वालों में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री छगन भुजबल, हसन मुशरिफ और राजेश टोपे शामिल थे.
READ ALSO: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को क्यों किया गया गिरफ्तार? यहां देखें- पूरी डिटेल
यह बैठक, मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी.
वहीं, राकांपा प्रमुख शरद पवार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की भी संभावना जताई जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एमवीए सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण ने शरद पवार से मुलाकात की तथा मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की.
वीडियो: नवाब मलिक को लेकर CM उद्धव ठाकरे के घर अहम बैठक, शरद पवार भी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं