श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. मंदिर की नींव में डालने के लिए देशभर की नदियों का जल और पवित्र स्थानों की मिट्टी को अयोध्या भेजने का क्रम जारी है. इसी कड़ी में दिल्ली के पवित्र 11 स्थानों की मिट्टी पीतल के कलशों में भर कर शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना की गई. पांच अगस्त को भूमि पूजन के साथ बहु प्रतीक्षित मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार व दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना दिल्ली स्थित नार्थ एवेन्यू मीडिया सेंटर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिट्टी से भरे पीतल के कलशों को अयोध्या के लिए रवाना किया.
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
आलोक कुमार ने बताया कि इस तरह के कलश देश के अन्य पवित्र स्थानों से भी अयोध्या भेजे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि विहिप की दिल्ली प्रांत इकाई ने इस पवित्र मिट्टी को इकट्ठा किया है.इस दौरान प्रांत कार्याध्यक्ष वागीस ईसर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे. पवित्र स्थानों के नाम है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- सिद्ध पीठ कालका जी नई दिल्ली
- प्राचीन पांडव कालीन भैरव मंदिर पुराना किला नई दिल्ली
- गुरुद्वारा सिस गंज चांदनी चैक दिल्ली
- गौरी शंकर मंदिर चांदनी चैक दिल्ली
- श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर चांदनी चैक दिल्ली
- प्राचीन हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस नई दिल्ली
- प्राचीन शिव नवग्रह मंदिर कनॉट प्लेस नई दिल्ली
- प्राचीन काली माता मंदिर बांग्ला साहिब कनॉट प्लेस
- श्री लक्ष्मी नारायण मंदि बिरला मंदिर नई दिल्ली
- भगवान वाल्मीकि मंदिर मंदिर मार्ग नई दिल्ली
- बद्री भगत झंडेवालान मंदिर करोल बाग, नई दिल्ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं